रानीखेत में विजय संकल्प यात्रा की स्वागत तैयारी के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
रानीखेत: आगामी 26 दिसंबर को रानीखेत पहुंचने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारी के संदर्भ में यहां भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई जिसमें विजय संकल्प यात्रा में अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
यहां भाजपा कार्यालय पार्थ प्लाजा में आहूत बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गान के साथ हुई। बैठक में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रेखा पांडे ने महिलाओं का आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होने महिला कार्यकर्ताओं के आगे विजय संकल्प यात्रा के स्वागतार्थ निर्धारित किए गए स्थानों की भी जानकारी रखी और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनसंपर्क तेज करने को कहा।
बैठक का संचालन भाजपा नगर महामंत्री ललित मेहरा व अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ने की।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्षहंसा दत्त बवाड़ी, विनोद भार्गव अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश कुमार, श्रीमती भावना पालीवाल, सरिता पांडेय, नीमा अधिकारी, चंपा कुवार्बी, इंद्रा कुवार्बी, हीरा टम्टा, प्रेमा रौतेला, विमला बिष्ट, भावना भगत, गीता बेलवाल, नीलम टम्टा आदि मौजूद रहे।




द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं
गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन