योग भारतीय संस्कृति की पहचानः अजय

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (प्रकृत लोक न्यूज) – सांसद अजय भट्ट ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खाटू श्याम मन्दिर परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग किया। उन्होंने कहा, योग शरीर व मस्तिष्क दोनो को स्वस्थ रखता है वहीं योग भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की जड़ों को समझने की ठोस पहल हेतु पांगू-अस्कोट-आराकोट आयोजित यात्रा का महत्व

सांसद श्री भट्ट ने कहा कि योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जो भारत की देन है जिसे पूरा विश्व मानता है। उन्होंने कहा योग धर्म नही विज्ञान है जिसमे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। उन्होंने कहा कि योग करो तन-मन से स्वस्थ रहो।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, प्रदीप जनौटी, विनीत अग्रवाल, प्रताप रैक्वाल, शान्ति भट्ट, दिनेश आर्य, चन्दन बिष्ट,गीता जोशी , आशा शुक्ला, देवेन्द्र बिष्ट, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, योगाचार्य हेमन्त जोशी आदि मौजूद थे।