जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के 12 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

रानीखेत-स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गनियाद्योली स्थित जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में स्कूल के 12विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर -14बालक वर्ग में राहुल,पुनीत ने प्रथम व अक्षय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अंडर 17वर्ग में वैभव,कृश,राज सिंह, दीपेंद्र, अरमान अन्ना, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर -19 वर्ग में पीयूष,रोशन,निवेश,भूपेन्द्र ने अलग अलग भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने विद्यार्थियों को भावी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।





