घोषित जिले की मांग पर डीडीहाट में भी निकला मशाल जुलूस

ख़बर शेयर करें -

डीडीहाट: वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा रानीखेत, डीडीहाट, यमुनोत्री व कोटद्वार रानीखेत को 15 अगस्त को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद 8दिसम्बर 2011को शासनादेश जारी करने के बाद भी आज तक जिलों का गठन न होने से नाराज डीडीहाट के नागरिकों ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
डीडीहाट में जिले की मांग पर प्रदर्शन ,देखें वीडियो

डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले नागरिकों ने बाजार में मशाल जूलूस निकालकर तत्काल जिला बनाए जाने की मांग की ।इस आशय का ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

नागरिकों ने मशाल जुलूस निकालकर कहा है कि वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री निशंक द्वारा घोषित रानीखेत, डीडीहाट, यमुनोत्री व कोटद्वार जिलों के सृजन की अधिसूचना शीघ्र जारी नहीं हुई तो आंदोलन को बेमियादी रूप से शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad