बियरशिवा स्कूल चिलियानौला में धूमधाम और विधि विधान से हुआ गणेश विसर्जन
रानीखेत: एन एन डी एम बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिलियानौला में आज अनंत चतुर्दशी के दिन रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश का विसर्जन धूमधाम से किया गया.
अनंत चतुर्दशी 10 दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव का अंतिम दिन होता है इस अवसर पर बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिलियानौला में गौरी पुत्र गणेश को विदाई दी गई. विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने शुभ मुहूर्त में गजानन को विधि पूर्वक जल में विसर्जित किया .विद्यालय प्रबंधक तिलकराज तलवार, निरूपेंद्र तलवार डायरेक्टर प्रीति पांडे ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी|



ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न