भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल ने भिकियासैंण तहसील के गांवों में तो पत्नी हिमानी ने रानीखेत नगर में किया जन संपर्क

ख़बर शेयर करें -

चुनाव की तिथि निकट आते ही रानीखेत से भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रमोद नैनवाल ने भी अधिक से अधिक गांवों तक अपनी पहुंच बढा़ने का प्रयास तेज कर दिया है। आज डॉ प्रमोद नैनवाल द्वारा दनपो, सुणी,नूना,निगराली, गुज़रुगढ़ी, तोलकांडे, उंगलिया, दडुली,बमयोली, जाकर जनता से संवाद स्थापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

वही पूरी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा गांव – गांव, घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रमोद नैनवाल के समर्थन में प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में चिलियानौला निवासी सामाजिक कार्यकर्त्ता नवीन कुवार्बी द्वारा भी आज अपने समर्थकों सहित डॉ प्रमोद नैनवाल को समर्थन दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल द्वारा आज रानीखेत के खड़ी बाजार, ज़रूरी बाजार, सुदामापुरी, राजपुरा, नयी बस्ती, बद्री व्यू में प्रमोद नैनवाल के समर्थन में प्रचार कर आगामी 14 फरवरी को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर वोट डालने की अपील की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad