अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर स्मृति अभियान के तहत भाजपा ने रानीखेत में भव्य शोभायात्रा निकाली

रानीखेत- नारी सशक्तिकरण की मिसाल रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर स्मृति अभियान के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हुई सभा में भारतीय संस्कृति व धर्म की रक्षा में अमूल्य योगदान देने वाली मालवा की शासक को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए उन्हें युवा पीढ़ी और महिलाओं का प्रेरणास्रोत बताया गया।
भाजपा देश प्रदेश में 18वीं सदी की वीर नारी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को इस बार स्मृति अभियान के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में 21 मई से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को जिला कार्यक्रम संयोजक विमला रावत व जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में महिला शक्ति, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता केमू स्टेशन स्थित पार्किंग स्थल पर एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के उपाध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति, धर्म व परंपरा को बचाने में रानी अहिल्याबाई का योगदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने आमजनमानस से ऐसी विभूतियों को स्मरण रख उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
जिला कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन दर्शन कठिन से कठिन परिस्थितियों में चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में महिलाओं को संघर्षशील बनकर स्वाभिमानी बनना सिखाया। यही कारण है कि वह आज भी युवाओं विशेष रूप से बेटियों व महिलाओं को देश की कुशल महिला शासक की वीरगाथा प्रेरित करती है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाली वीरांगनाओं व महानायकों की स्मृतियों को संजाए रखने को भाजपा सरकार ने जो अभियान शुरू किया है, उससे युवा पीढ़ी लाभान्वित होगी।
तत्पश्चात शोभायात्रा सुभाष चौक, गांधी चौक, सदर बाजार, मीना बाजार होती हुई विजय चौक पहुंची। जहां पुन: रानी अहिल्याबाई की जीवनी, उनके इतिहास पर प्रकाश डाल वक्ताओं ने भारत की स्वाधीनता के लिए उनके योगदान को याद किया। इसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत व दीप पांडे, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, निवर्तमान जिला महामंत्री विनोद भट्ट, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, नगर महामंत्री सुनीता डाबर, रेखा आर्या, ललिता गयाल, ममता गयाल, हेमा देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, हंसादत्त बवाड़ी, शंकर दत्त बुधोड़ी, ध्यान सिंह नेगी, मोहित नेगी, खजान पांडे, प्रमोद गयाल, चंदन देव, गणेश राम, विमल भट्ट, गिरीश भगत, हेमंत अधिकारी, कैलाश बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

