रानीखेत में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा,घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  पी जी कालेज में 'विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र' ,प्रसंग पर आधारित नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित, रैली भी निकाली

सुभाष चौक से आरंभ तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों के साथ सदर बाजार होते हुए विजय चौक पर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल लोगों ने आमजन से अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना की ख्यातिरत कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में 'रन टू इंडिपेंडेंस' की मेजबानी कर दिया शांति और सद्भावना का सन्देश

तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा मोर्चा सह सयोजक सोनू फर्तियाल , जिलाअध्यक्ष पावस जोशी,मुकेश पांडे,राम सिंह,उमेश पंत, मोहन नेगी, रामेश्वर गोयल, दर्शन बिष्ट, कैलाश बिष्ट, साहिल बेलवाल, मनीष जोशी, अरुण वर्मा, पूरन सिंह, भावना पालीवाल, कमला पांडे, रेनू जोशी, ममता बेलवाल,मुकेश पांडे, रतन राम, शौकत अली, विनोद दास, नवीन रावत, अजय पांडे, रोहित शर्मा, शंकर दत्त बुधोडी़,सुरेश फरतियाल,अशोक पंत, खजान पांडे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को दिसंबर तक स्थानीय निकायों में मर्ज करने के आदेश का किया स्वागत


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *