केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव, नन्हें -मुन्ने बच्चों का हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:आज केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में कक्षा एक के नवप्रवेशित नन्हें -मुन्ने बच्चों का उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण शर्मा द्वारा अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के तहत हुए बदलाव और विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। श्रीमती वर्षा और सुश्री अर्चना सोनी द्वारा कक्षा एक के तत्परता कार्यक्रम और कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। अभिभावकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती किरण पांडे द्वारा सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।मंच संचालन श्रीमती जूही और श्रीमती बुशरा द्वारा किया गया।इस‌अवसर‌ पर‌ विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad