मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. धीरेज पांडे ने किया ताड़ीखेत मॉडल क्रू स्टेशन, रानीखेत रेंज, अल्मोड़ा वन प्रभाग का दौरा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. धीरेज पांडे ने आज अल्मोड़ा वन प्रभाग के रानीखेत रेंज स्थित ताड़ीखेत मॉडल क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अग्नि प्रहरी  तथा फील्ड स्टाफ से संवाद किया और उनकी समस्याओं व कार्यप्रणाली को समझा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

डॉ. पांडे ने वनाग्नि प्रबंधन, क्रू स्टेशन की कार्यक्षमता, उपकरणों की उपलब्धता एवं क्षेत्रीय समन्वय पर विशेष ध्यान देते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों को आपसी तालमेल एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर अल्मोड़ा उप प्रभागीय अधिकारी (SDO) श्री चैतन्य कांडपाल, रानीखेत उप प्रभागीय अधिकारी (SDO)श्रीमती काकुल पुंडीर, रेंज अधिकारी रानीखेत श्री तापस मिश्रा, रेंज अधिकारी गगास श्री हरीश कुमार टमटा, रेंज अधिकारी ताड़ीखेत श्री दीपक तिवारी, एवं रेंज अधिकारी चौबटिया श्री हरीश सती उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

इसके अतिरिक्त अनुभाग अधिकारी श्री होशियार नाथ गोस्वामी एवं श्री विकास कुमार की भी उपस्थिति रही।

मुख्य वन संरक्षक ने सभी कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए वन्य संपदा की रक्षा के लिए निरंतर सजग रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad