रानीखेत -चौबटिया मोटर मार्ग प्रतिबंधित किए जाने से नागरिक आक्रोशित, रानीखेत विकास समिति 19व 20अप्रैल को करेगी धरना -प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत -चौबटिया मोटर मार्ग को सेना द्वारा सिविल  वाहनों के लिए प्रतिबंधित किए जाने से नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है। इसे लेकर रानीखेत विकास समिति ने धरना- प्रदर्शन की घोषणा की है। समिति ने इसको लेकर आज संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को ज्ञापन दिया।

समिति द्वारा शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर छावनी परिषद और स्थानीय सेना प्रशासन द्वारा रानीखेत- मालरोड -चौबटिया मोटर मार्ग को सिविल वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने पत्र नाराज़गी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

ज्ञापन में कहा गया कि छावनी परिषद् ने अपने पत्र में  केवल वाणिज्यिक वाहन प्रतिबंधित किये जाने की बात कही थी लेकिन सभी प्रकार के वाहनों को सेना के संतरियों द्वारा  रोका जा रहा है। जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

 ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शीघ्र उपर्युक्त मोटर मार्ग सिविल वाहनों के लिए पूर्व की भांति नहीं खोला गया तो 19व 20अप्रैल को संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के परिसर में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा तदुपरांत मसले का निराकरण न होने पर आंदोलन को बेमियादी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ज्ञापन देने वालों में कैलाश पांडे,गिरीश भगत, हरीश मैनाली, मुकेश साह,अनिल वर्मा,जीवन चंद्र पांडे,किरन लाल साह, भास्कर बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad