संपत्ति कर के विरोध में चिलियानौला में व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद, आज संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ होगी नागरिक प्रतिनिधियों की बातचीत
रानीखेत – रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद संपत्ति कर के विरोध में आज बाज़ार बंद हैं। विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक में संपत्ति कर वसूलने का एकजुट विरोध करते हुए शनिवार को बाजार बंद रखने की व्यापारियों से अपील की थी जिसका आज व्यापक असर देखा जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि चिलियानौला के नागरिक नगर पालिका परिषद द्वारा संपत्ति कर और इसका मानक सर्किल रेट बनाए जाने का विरोध करते आ रहे हैं।आज इसी क्रम में चिलियानौला में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।बताया गया है कि शनिवार को अपराह्न नागरिक प्रतिनिधियों की संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ बातचीत भी होनी है।


ADVERTISEMENTS


कल 20जुलाई को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों में घोषित किया अवकाश
भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी