ताडी़खेत विकासखण्ड के थकुलाडी़ व बमस्यूं ग्राम सभा से निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधानों का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया माल्यार्पण

रानीखेत -त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक ताड़ीखेत की ग्राम सभा थकुलाड़ी से किशन सिंह अधिकारी व ग्राम सभा बमस्यूं से श्याम सिंह मेहरा के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उनका माल्यार्पण पर स्वागत किया। करन माहरा ने ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि थकुलाड़ी व बमस्यूं में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने के लिए दोनों ग्राम सभाओं के ग्रामवासी साधुवाद के पात्र हैं।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में ग्राम सभा झलोड़ी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता कमल तिवाड़ी को सर्वसम्मति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ताड़ीखेत का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।बैठक की अध्यक्षता पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे ने की ।
बैठक में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, नगरपालिका चिलियानौला अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम सिंह अधिकारी, पूर्व कनिष्ट प्रमुख अम्बा दत्त पंत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडे, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व छावनी परिषद सभासद चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, पंकज थापा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।






