नैनी झील में मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर का शव

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीझील में आज गुरूवार सुबह एक शव बरामद हुआ है ,शव की शिनाख्त कुमाऊं विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के रूप में हुई है। स्थानीय छात्राओं ने शव को झील में उतराते देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पुलिस जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे डीएसबी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं ठंडी सड़क से जा रही थी। तभी उन्होंने पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक शव को उतराते हुए देखा। जिसके बाद छात्राओं इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किनारे निकाला और परिजनों को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एमएस राणा के रूप में की। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Ad Ad Ad