रा. इं. कॉ. शेर के प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट को शिक्षा मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत द्वारा देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2025 से नवाजा गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज शेर के प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री उत्तराखंड सरकार डाॅ० धन सिंह रावत द्वारा देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2025 से नवाजा गया है।

यह सम्मान उत्तराखंड प्रदेश के विद्यालयी शिक्षकों एवं डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर तथा वैज्ञानिकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए हल्द्वानी में दिया गया। उनके इस सम्मान से समस्त शिक्षक समाज गौरवान्वित है। दीपक बिष्ट का इससे पूर्व उत्तराखंड सरकार द्वारा शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए भी चयन किया गया गया है। यह कार्यक्रम एमआईइटी लामाचौड़ हल्द्वानी तथा अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान MIET परिसर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शोबन सिंह जीना परिसर के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, अमर उजाला के संपादक तथा कई वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित थे। उनकी उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र शाह, डाॅ शिवराज बिष्ट, संजय कुमार लोहनी, प्रदीप भारती आदि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad