छावनी से मुक्ति पाने के लिए धरना-प्रदर्शन 161वें दिन जारी, चंद्रयान-3 की सफलता पर बंटी मिठाइयां, इसरो वैज्ञानिकों के सम्मान में नारेबाजी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 161वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में प्रेम, सौभाग्य तथा सौन्दर्य का प्रतीक हरियाली तीज का पर्व सौल्लास मनाया गया

देश के मून मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरकर भारत का झंडा दुनिया में बुलंद करने की खुशी आज धरना स्थल पर भी देखने को मिली।

धरना स्थल पर नागरिकों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि इसरो की मून मिशन की यह सफलता वैज्ञानिकों की जी-तोड़ मेहनत का नतीजा है। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। पूरा देश  आज चंद्रयान मिशन की सफलता से उत्साहित और गौरवान्वित है। इस मौके पर इसरो वैज्ञानिकों के सम्मान में नारेबाजी की गई। धरना स्थल पर वरिष्ठ नागरिक,व्यापारी,होटलियर्स और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर मशीन उपलब्ध कराई
Ad Ad