गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड एवं साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया

रानीखेत – गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड एवं साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
विद्यालय प्रांगण दीपों की जगमगाहट और रंगोली की सुंदर सजावट से आलोकित हो उठा। विद्यार्थियों ने नृत्य, कविताओं, भजनों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक दीपावली का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया।
श्रीमती कल्पना नेगी तथा कक्षा 5 की आराध्या पुजारी ने अपने प्रेरणादायक भाषण में दीपावली के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और अच्छाई की सदैव विजय होती है।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने अपने संदेश में कहा—
“दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा के शुद्धिकरण और अच्छाई के मार्ग पर चलने का प्रेरक पर्व है। हमें इस दिन केवल घर ही नहीं, अपने मन को भी प्रकाश से आलोकित करना चाहिए।”
प्रधानाचार्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। हमें इस पर्व के माध्यम से समाज में भाईचारे, स्वच्छता और सदाचार का संदेश फैलाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल, श्रीमती ममता नेगी, चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।