रानीखेत की‌ जामा मस्ज़िद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद -उल-फितर की नमाज़, हज़ारों मुस्लिम हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाह में शनिवार सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां हजारों लोग जुटे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

यहां वार्ड‌ नम्बर तीन‌ स्थित जामा‌ मस्ज़िद में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। यहां पेश ईमाम जामा मस्जिद शोएब रज़ा ने नमाज अदा कराई। उन्होंने सेना व देशवासियों की सलामती, भाईचारे, कौमी एकता की दुआ मांगी। रानीखेत उपमंडल के लगभग 2500 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज़ अदा की। नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी पाने के लिए खासा उत्साह देखा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad