बियरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत और चौखुटिया में ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी एवं रैली, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: बियरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत और चौखुटिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें ऊर्जा संरक्षित करने वाले माडल प्रदर्शित किए गए । वहीं बियर शिवा स्कूल चौखुटिया के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

बियर शिवा स्कूल चौखुटिया के विद्यार्थियों ने आस पास के गांवों में जाकर ग्रामीणों को ऊर्जा के उचित उपयोग के बारे में जागरूक किया। रानीखेत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ऊर्जा से संबंधित उपायों की जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की, प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अधिकारी ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। बियर शिवा स्कूल चौखुटिया के आब्जर्वर आशुतोष कुमार कौशल ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा। विद्यालय के प्रबंधक तिलकराज तलवार वह निरूपेंद्र तलवार ने विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला हैड़ाखान मंदिर में शारदीय नवरात्र में देसी -विदेशी श्रद्धालुओं की आमद, दूसरे दिन भी जगदम्बा महायज्ञ में हुए शामिल
बियरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत 👆
बियरशिवा स्कूल चौखुटिया,👆
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad