ताड़ीखेत में नेत्र शिविर में 170मरीजों का नेत्र परीक्षण,27 मरीजों को नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिह्नित किया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: 37 वां नेत्रदान पखवाड़ा के तहत आज 3 सितम्बर 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ीखेत में गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं 170 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया इनमें मोतियाबिंद के 27 मरीजों को चिह्नित कर जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में नि: शुल्क ऑपरेशन हेतु आने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

इन चिह्नित 27 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के साथ जीएसएम रानीखेत चिकित्सालय में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। नेत्र शिविर में सभी को नेत्रदान के बारे में जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

शिविर में रानीखेत की टीम से वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ दीप प्रकाश पार्की,फार्मेसिस्ट गिरधरसिंह बिष्ट एवं मुकेश सती तथा ताड़ीखेत से डॉ डीएस नबियाल, डॉ अंशुल सिरोही, डॉ रवि आर्या ,डॉ कविता पंचपाल, डॉ गरिमा एवं फार्मासिस्ट नेहा बिष्ट एवं पंकज बिष्ट व लैब टेक्नीशियन विनोद बिष्ट व देवेन्द्र सिंह का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad