गरूड़चट्टी हेलीकॉप्टर हादसा: मृतक यात्री गुजरात और तमिलनाडु के,पायलट महाराष्ट्र का

ख़बर शेयर करें -

प्रशासन के अनुसार, आज तकरीबन समय 12 बजे के आसपास जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान केदारनाथ से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी लेकर आने वाला आर्यन एवियशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गरुड़चट्टी के पास गिर गया था।
इस दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य हेतु दुर्घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

इस दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दु:खद मृत्यु हुई है।
इन दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

मृतकों का विवरण
1 श्री अनिल सिंह – पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2 श्रीमती उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3 श्रीमती कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4 श्रीमती पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5 श्रीमती सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6 श्रीमती कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7 श्री प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई