स्थानांतरण पदोन्नति एवं प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में ताडी़खेत में राजकीय शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन -रैली

ख़बर शेयर करें -

ताड़ीखेत-राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ताड़ीखेत परिसर में स्थानांतरण पदोन्नति एवं प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में धरना-प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक के लगभग 25 विद्यालयों से आए ढाई सौ से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने की।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत के बैनर पर कल सोमवार को शिक्षक-शिक्षिकाएं करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ताड़ीखेत में धरना-प्रदर्शन एवं विरोध रैली

प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुए धरना-प्रदर्शन में अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें एकजुटता और संघर्षशीलता के साथ अपनी मांगों के समाधान हेतु प्रयास करना होगा। उन्होंने स्थानांतरण पदोन्नति एवं प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का पुरजोर विरोध करते हुए शासन-प्रशासन से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सौनी के ग्रामवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से आवारा गोवंशीय पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की

सभा को अन्य वक्ताओं डॉ. संजीव अहलावत, डॉ. दिनेश पंत, डॉ. ललित मोहन पाठक, मनमोहन देव, बलवंत नेगी, चंद्रशेखर तिवारी, मनोज जोशी, जिला महिला सहायक मंत्री राधा नबियाल, पूर्व मंडल आय-व्यय निरीक्षक दीपक बिष्ट, रत्नाकर शुक्ला, ललित मोहन फुलेरिया, चारु पांडे आदि ने संबोधित किया।

इसके पश्चात एक विरोध रैली का आयोजन ताड़ीखेत बाजार में किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनूपचंद दास, महिला उपाध्यक्ष पूनम बोरा, संयुक्त मंत्री पंकज सिंह, महिला संयुक्त मंत्री सुधा शर्मा, संगठन मंत्री कुंवर सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन लटवाल, निरीक्षक सुमन बिष्ट, प्रचार मंत्री मनमोहन देव सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विहिप और आनुषांगिक संगठनों की चौखुटिया में संपन्न बैठक में हुई संगठन विस्तार पर चर्चा

पूरे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री रमेश राम द्वारा किया गया तथा अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

Ad Ad