मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ गांधी चौक में 21वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पहले ‌दिन श्रद्धालुओं ने किए मां शैलपुत्री के दर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज से गांधी चौक में 21वें मां दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में यहां गांधी पार्क में सुसज्जित मां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।पूजा में हर्षवर्धन पंत और मीनाक्षी पंत ने यजमान की भूमिका निभाई जबकि पूजा मुख्य पुरोहित पं.विजय पांडे ने सम्पन्न कराई साथ में पं. शेखर चंद्र पंत , पं. मनीष तिवारी ने सहयोग किया।
गांधी चौक के अलावा शहर की बैंक बिल्डिंग पंडाल , ग्राम सभा खनिया आदि स्थानों में भी‌ मां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। जगह -जगह सजे मां दुर्गा पंडालों में आज पहली नवरात्र के दिन देवी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की आवा-जाही सुबह से‌ बनी रही। इसके अलावा शहर के खड़ी बाजार में ऐतिहासिक रामलीला मंचन भी शुरू हो गया है।बीती रात्रि नारद मोह प्रसंग का नाट्य मंचन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छे दिन वाली भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेच रही-करन माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष