रानीखेत में भजन-कीर्तन के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्राएं निकाली, वातावरण हुआ दुर्गामय

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक यहां दुर्गा पूजा पंडाल गांधी चौक में मां दुर्गा के पूजा अनुष्ठान, आरती के बाद शनिवार दशमी के दिन मां दुर्गा प्रतिमा की भजन-कीर्तनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारम्परिक परिधान में सजे स्कूली बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल रहे।खनिया ग्राम सभा दुर्गा महोत्सव समिति ने भी नगर में मां की भव्य प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली।

शनिवार को यहां मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गांधी चौक के तत्वावधान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इससे पूर्व पूजा पंडाल में महाआरती की गई। शोभायात्रा शिवमन्दिर मार्ग,जरूरी बाजार, रोडवेज स्टेशन,सदर बाजार होकर पुनः गांधी चौक पहुंची जहां रंगारंग कार्यक्रम के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण किया गया।  पारम्परिक परिधान में सजे स्कूली बच्चों के भजनों ने  वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। गांधी चौक में मां की सामूहिक आरती कर विदाई दी गई। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी चौक में ‘आई लव रानीखेत’ के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को बीती रात्रि अराजक युवक ने किया क्षतिग्रस्त, निवर्तमान व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा

इस अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयी चित्रकला एवं भजन प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली, महासचिव नीरज तिवारी, गौरव तिवारी, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पंडित विजय पांडेय, शेखर पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी चौक में ‘आई लव रानीखेत’ के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को बीती रात्रि अराजक युवक ने किया क्षतिग्रस्त, निवर्तमान व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा

आज विजयादशमी पर रानीखेत का वातावरण मां दुर्गा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। निकटवर्ती खनिया गांव में विशेष पूजा के साथ पूजा पंडाल से मां को विदा किया गया।खनिया से रानीखेत तक मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं के पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में लोक रंग भर उसे और भी भव्य बना दिया।प्रातः समय मां दुर्गा पूजा समिति खनिया के तत्वावधान में निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के डोले पर पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर अगले बरस फिर पधारने की प्रार्थना की। शोभायात्रा के साथ आस्था का रेला चल रहा था। बाद में शोभा यात्रा विसर्जन हेतु रतगल बगूना के लिए रवाना हो गई।भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी चौक में ‘आई लव रानीखेत’ के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को बीती रात्रि अराजक युवक ने किया क्षतिग्रस्त, निवर्तमान व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा