डीएनपी पब्लिक स्कूल भतरौंजखान के बच्चों की होली ने ककलासों व तल्ला सल्ट मे बिखेरे होली के रंग,कल भतरौंजखान में सांस्कृतिक होली यात्रा

ख़बर शेयर करें -

भतरौंजखान -क्षेत्र में प्रसिद्ध डीएनपी पब्लिक स्कूल के बच्चों की होली गायन यात्रा आज भतरौंजखान से चलकर ककलासों के सिरमोली, पंतगाव, चमडखान, सिनौड़ा, टानी, हउली, होते हुये शाम को 3 बजे मछोड़ पहुंची। स्कूली बच्चों में होली की उमंग,उल्लास और उत्साह पूरी तरह‌ तारी था। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से क्षेत्र के रहवासियों को मंत्रमुग्ध किए रखा।23 मार्च शनिवार को भतरौंजखान बाजार में होली का सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

डीएनपी के प्रबंधक ललित करगेती ने बताया पिछले 15 वर्षों से उनकी संस्था बच्चों की होली का आयोजन कर रही है। जिसमें प्रथम दिवस एकादशी के दिन चीर बाँधी जाती है। जबकि अगले दिन स्कूल के बच्चे क्षेत्र भ्रमण कर होली गाते हैं। आज ककलासों क्षेत्र में जगह- जगह पर लोगों ने बच्चों की होली का स्वागत किया । बच्चों ने मनमोहक होली गायन व कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।बच्चों के कार्यक्रमों की लोगों ने खूब प्रशंसा की और जगह जगह पर बच्चों के स्वागत में जलपान की व्यवस्था की। कल शनिवार को हर वर्ष की तरह डीएनपी के बच्चों के साथ क्षेत्र के लोग भतरौंजखान बाजार में होली की सांस्कृतिक यात्रा निकालेंगे तदोपरांत डीएनपी परिसर में महिला होली का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad