भतरौजखान बाजार में होमगार्ड जवान ने पेश की मानवता की मिसाल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भतरौजखान पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया।
थाना भतरौजखान, बाजार क्षेत्र में होमगार्ड चन्दन सिंह यातायात ड्यूटी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रानीखेत से रामनगर जा रही बस से एक महिला सवारी उतरी, जो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी,होमगार्ड जवान द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का फर्ज निभाते हुए तत्काल महिला को पीएचसी भतरौजखान में भर्ती करवाया गया। बाद में उपचार के उपरांत उक्त महिला को सकुशल भिकियासैंण रवाना किया गया।
महिला सहित स्थानीय लोगों ने होमगार्ड जवान द्वारा की गई सहायता की प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
Ad Ad Ad