रानीखेत में एआईसीसी आब्जर्वर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक,जन-जन तक कांग्रेस की पहुंच सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-कांग्रेस की आब्जर्वर की मौजूदगी में आज रानीखेत में एकजुट हुए कांग्रेस जनों ने सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की और इस हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को सक्रिय भागीदारी देने और जन-जन तक कांग्रेस की पहुँच सुनिश्चित करने पर सार्थक चर्चा हुई।

संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंची एआईसीसी आब्जर्वर रेहाना रियाज चिश्ती ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर उनकी राय, अनुभव और सुझाव सुने । उन्होंने कहा कि हर विचार संगठन को और बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होगा। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों का एकजुट मुकाबला करने को कहा। पंचायत चुनाव में भाजपा की जैसी तानाशाही देखने को मिली इसका हर स्तर पर प्रतिरोध करने के लिए सांगठनिक मजबूती व एकता नितांत जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया, रानीखेत तहसील से डॉ विनीता खाती व दीपक चंद्र बिष्ट सम्मानित

बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मज़बूत संरचना बनाने और युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, लोक सभा को -आर्डिनेटर कुलदीप कुमार , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भटट् दीप पांडे वरिष्ठ कांग्रेसी , नगर चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकिता पडलिया, जोधा सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, अमित पांडे, त्रिभुवन शर्मा , सरोली प्रधान वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ,प्रधान कपीना विजय कुमार , देवेंद्र करायत ,कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, दीपक पंत ,विजय तिवारी, दीप उपाध्याय ,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी कुलदीप बिष्ट त्रिलोक आर्य ,मनोज बिष्ट, चंदन करायत यूथ जिलाउपाध्यक्ष नीरज कुमार यूथ जिला सचिव अंकित रावत ,नितिन प्रकाश, संजय सिंह, बिट्टू कुमार, गणेश कुमार सुनील कुमार, बिशन राम, नवीन भट्ट ,महिला उपाध्यक्ष बबीता साह, स्वाति बंसल, गीता माहरा, हिमानी मेहरा, विमला देवी ,लछिमा देवी, विद्या देवी ज्योति आदि जिला/ब्लॉक/नगर/महिला कांग्रेस/यूथ कांग्रेस/एन एस यू आई व सेवा दल के काफी संख्या में पद्दाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के शिक्षक सड़कों पर – सम्मान और अधिकार के लिए अल्मोड़ा में निकाला मौन जूलूस
Ad Ad