रानीखेत एनसीसी मैदान के निकट जंगल में बिखरे पिरूल ने पकड़ी आग, युवाओं ने छावनी टीम की मदद से आग पर पाया नियंत्रण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-यहां एनसीसी मैदान के निकट छावनी परिषद के जंगल में आग लग गई। आग विकराल रूप ले पाती इसे पहले ही जागरूक युवाओं और छावनी परिषद टीम ने इस पर‌ नियंत्रण कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

एनसीसी मैदान के निकट चीड़ के जंगल में बिखरे पिरूल( पाइन नीडल्स) ने अचानक आग पकड़ ली। जागरूक युवाओं ने छावनी परिषद तक इसकी सूचना पहुंचाई। जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में छावनी टीम की मदद से युवाओं की कोशिश रंग लाई और जंगल की आग विकराल रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad