भारी वर्षा के दृष्टिगत कल 1मार्च को ताड़ीखेत में लगने वाला बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन ने किया निरस्त
रानीखेत- – मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किये जाने के उद्देश्य से दिनॉंक 01 मार्च, 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रद्वानन्द खेल मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर को जनपद में भारी वर्षा के दृष्टिगत निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्याल्दे एवं विकासखण्ड लमगड़ा से सम्बन्धित शिविर तिथि यथावत रहेगी।
ADVERTISEMENTS


रानीखेत में कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी का जन्मदिवस पौधे भेंट कर एवं मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया
सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा सहित कई धार्मिक महत्व के स्थलों का अवलोकन किया