निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मीट बेचने पर जन जागरण मंच ने जतायी आपत्ति, छावनी परिषद से रेट लिस्ट लगवाने की मांग की
रानीखेत: यहां बकरा मीट मार्केट में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मीट बेचने पर जन जागरण मंच ने आपत्ति जताई है।मंच ने छावनी परिषद से इस मामले में जांच की मांग की है।
जन जागरण मंच के संयोजक खजान जोशी ने कहा है कि छावनी परिषद द्वारा अनुबंधित मीट दुकानों पर अनुबंध के आधार पर मीट दुकान के बाहर मूल्य सूची लगाया जाना अनिवार्य है लेकिन यहां मूल्य सूची नदारद है और मनमाने मूल्य पर मीट बेचने की शिकायतें आम हैं।
श्री जोशी ने छावनी परिषद से अनुरोध किया है कि मीट दुकानों पर मूल्य सूची लगाने का आदेश दें, जिससे ये सुनिश्चित हो सके कि सही मूल्य पर ग्राहक को बकरे का मीट मिल रहा है।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न