बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख मतदान के दिन घायल महेंद्र को लगी थी तीन गोली, सुनिए,निजी अस्पताल में भर्ती महेंद्र ने क्या कहा

बेतालघाट में हुई गोलीकांड की घटना की गूंज पूरे प्रदेशभर में सुनाई दे रही है। गोलीकांड की चपेट में आकर घायल हुए छड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट (गोधन सिंह) का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल महेंद्र सिंह ने बताया कि उसे पैर में दो गोली ,एक छर्रा मारा गया,हमलावर अभी गिरफ्त से बाहर है ।
एक निजी अस्पताल में महेन्द्र सिंह का आपरेशन हो चुका है उसकी गोलियां निकाल दी गई है। महेंद्र सिंह ने बताया कि उसे गोली मारने वाला शख्स सफेद शर्ट पहने था।मेरा कसूर सिर्फ इतना था कि जिस गाड़ी से ले बीबीसी मेम्बर को अगवा कर रहे थे उसके दरवाजे के पास में खड़ा था। उन्होंने बताया कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है इलाज में काफी पैसा लगा गया है।
इधर मामले के तूल पकड़ने के बाद हरकत में आई पुलिस ने भी गोलीकांड में शामिल लोगों की घेराबंदी तेज कर दी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दीपक सिंह रावत, यश भटनागर, वीरेंद्र आर्या, रविन्द्र कुमार रामनगर जबकि प्रकाश भट्ट व पंकज पपोला खुरियाखत्ता, बिंदुखत्ता निवासी हैं। घटना में प्रयुक्त किए गए दो वाहनों को भी सीज कर दिया गया है।

