मंत्री भगत ने गुलाम नवी के परिजनों को सौंपा राहत का चेक,हाथी ने कुचल दिया था गुलाम को
कालाढूंगी :-सूबे के केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आज कुछ दिनों पूर्व हाथी द्वारा कुचल कर मार दिए गए वन गुर्ज़र गुलाम नवी के घर पहुंचे । श्री भगत ने गुलाम नवी के परिजनों से मुलाक़ात की और शोक संवेदना प्रकट की। उन्हों ने मृतक के परिजनों के लिए शासन से स्वीकृत कराए चार लाख रूपए की पहली किस्त भी परिजनों को भेंट की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बन्ना खेड़ा रेंज में जंगली हाथी के हमले से वन गुर्जर गुलाम नवी की मौत हो गई थी।
श्री भगत ने इस हादसे के शिकार नवी के पीडि़त परिवार को सरकार से 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत करवा कर प्रथम किश्त की धनराशि का चैक सौपा साथ ही गुलाम नवी की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया।इस अवसर पर तराई पश्चिमी के डीएफओ बलवंत सिंह शाही भी मौजूद थे ।

ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष