रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के छात्र शिव ने उत्तीर्ण की NMMSS प्रतियोगी परीक्षा
रानीखेत -रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा के छात्र शिव कुमार ने राष्ट्रीय साधन सहयोगिता परीक्षा NMMSS उत्तीर्ण की है । परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिव को कक्षा 12 तक सरकार द्वारा प्रतिमाह प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी जिससे उसके शिक्षण में सहायता होगी।
शिव की माता गृहणी एवं पिता उत्तराखंड होमगार्ड में हैं। शिव अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटा है । शिव की सफलता पर कक्षा अध्यापिका भावना कपिल एवं प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि विगत वर्ष भी मिशन इंटर कॉलेज की छात्रा मेघा पवार ने भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी । छात्रा की स्कॉलरशिप प्रारंभ हो गई है। मेघा ने ब्लॉक में प्रथम स्थान व जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
ADVERTISEMENTS




उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न