डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की  पुण्यतिथि पर आज यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर‌ वक्ताओं ने कहा डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

सुभाष पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए उनको नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ मुखर्जी के आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वयं को‌ एक असाधारण विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में भी प्रतिष्ठित किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नगर महामंत्री उमेश पंत, संदीप गोयल , राजेन्द्र सिंह,धन सिंह बिष्ट, योगेश हर्बोला आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad