पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर रानीखेत में कांग्रेस जनों ने जताया गहरा शोक, श्रद्धांजलि दी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा बिष्ट के निधन पर यहां कांग्रेसजनों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया।

बता दें कि द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट को करीब दो माह पूर्व मस्तिष्क आघात होने के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की नई राह दिखाई।उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

श्रीमती बिष्ट के‌ निधन पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रशासक हीरा सिंह रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कमल तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, कुलदीप बिष्ट आदि ने गहरा शोक प्रकट किया।

इधर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला रावत ने भी पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Ad Ad