राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज किए कैंची धाम में बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन, आधा घंटे ध्यान लगाया
                नैनीताल। अपने नैनीताल प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रातः कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के केंद्र माने जाने वाले कैंची धाम में राष्ट्रपति मुर्मु ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया।
मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा से जुड़ी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल नैनीताल जनपद के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायक क्षण रहा, जिन्होंने इसे आस्था और अध्यात्म से जुड़ा ऐतिहासिक दिन बताया।

                                        
                                        
तेंदुए के आतंक से  एरोड़ खनिया के ग्रामीण दहशत में,  बीती रात्रि ऐरोड़ निवासी ग्रामीण पर किया हमला