रानीखेत जीएसएम चिकित्सालय के बिल्डिंग के ऊपरी निर्माण की गुणवत्ता बारिश ने धो दी, दस्तावेज हुए खराब,कमरे हुए पानी-पानी (वीडियो देखें)

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -बीते दिन रानीखेत में हुई तेज बारिश के बाद आज सुबह गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के कोविड वार्ड में जल भराव का ये विडियो लगातार वायरल हो रहा है . बता दें कि दिनांक ०३ मार्च की रात शहर में लगातार भारी वर्षा हुई थी जिसने चिकित्सालय की बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से के निर्माण की पोल खोल के रख दी।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय में हाल में ही तीसरी मंजिल पर कोविड वार्ड का कार्य संपन्न हुआ था इसका शिलान्यास भी बड़े धूमधाम से कराया गया था।फिलहाल यहां हॉस्पिटल का एडमिन स्टाफ बैठता है. बारिश में जल भराव होने के कारण कई सारे दस्तावेज भीगकर ख़राब हो गए . आइये पहले देखते है ये वायरल वीडियो .
०३ मार्च की रात को शहर में मूसलाधार बारिश के बाद जब सुबह हॉस्पिटल का स्टाफ अपनी ड्यूटी पर पहुंचा तो उसने देखा कि हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर जल भराव हो चुका है .
इस वीडियो में हॉस्पिटल का स्टाफ दस्तावेजों को बचाते हुए और पानी को साफ़ करते हुए देखा जा सकता है . इससे पहले भी जब यह भवन निर्माणाधीन था तब भी इसके चलते ०६ महीने तक ऑपरेशन कक्ष बंद रखना पड़ा . नाम न बताने शर्त पर एक हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि
हॉस्पिटल में जो निर्माण कार्य किया गया है वह उचित गुणवत्ता के पैमानों पर खरा नहीं उतरता , उसमे कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के चलते यह घटना घटी . इस घटना के चलते स्थानीय नागरिकों में क्षोभ और गुस्सा देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad