ग्राम सिंगोली क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशतज़दा,वन विभाग ने गस्त कर बचाव हेतु किया निर्देशित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रानीखेत वन क्षेत्र अंतर्गत गनियाद्योली अनुभाग के चिलियानौला बीट के ग्राम सिंगोली क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशतज़दा हैं। वीरवार को इसकी सूचना मिलने पर में वन विभाग की क्यूआरटी टीम द्वारा गस्त की गई एवं ग्रामीणों को मानव वन्य जीव से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

रानीखेत वन क्षेत्र अंतर्गत गनियाद्योली अनुभाग के चिलियानौला बीट के ग्राम सिंगोली निवासी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता पंवार द्वारा दूरभाष से गुलदार के आतंक की सूचना वनाधिकारियों को दी गई द सूचना के क्रम में वन विभाग की क्यूआरटी टीम द्वारा गस्त की गई एवं ग्रामीणों को मानव वन्य जीव से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम ने पैदल रास्ते व घरों के आस पास लैन्टाना कूरी घास को काटने व बच्चों को समूह में स्कूल जाने हेतु कहा गया। घरों के आस पास रात्रि में पर्याप्त रोशनी रखने व गुलदार दिखाई देने पर सूचना तुरंत वन विभाग को देने हेतु कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

क्यूआरटी टीम में रानीखेत वन क्षेत्र से जगदीश सिंह बिष्ट , अनुभाग अधिकारी गनियाद्योली,तुला सिंह वन बीट अधिकारी चिलियानौला ,नवीन चन्द्र तिवारी वन‌ बीट अधिकारी कठालेख ,जया भट्ट वन बीट अधिकारी गनियाद्योली आदि कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad