वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन सती को बनाया गया उत्तराखंड मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार
सी एम पपनैं
नई दिल्ली, 3 जनवरी। लेखक व वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन सती को उत्तराखंड मे चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पूर्व, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
अल्मोड़ा जिले के ग्राम उगलिया के मूल निवासी, मदन मोहन सती देश के कई बडे इलैक्ट्रोनिक मीडिया ग्रूपों से करीब दो दशक तक जुडे रहे हैं। उत्तराखंड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आपकी कई पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं।
विगत माह 4 अगस्त को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा, राजभवन मे मदन मोहन सती द्वारा रचित उपन्यास ‘लखनपुर के कत्यूर’ का लोकार्पण, एक सादे समारोह में किया गया था। भगत सिंह कोश्यारी पर भी, वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन सती द्वारा साक्षात्कारों पर आधारित एक लघु फिल्म का निर्माण किया गया है।
—————-
[email protected]
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन