वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह बिष्ट ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के जिलाध्यक्ष नियुक्त, पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

रानीखेत -इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स-ब्रुसेल्स’ एवं ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)’ से संबद्ध ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील दत्त पांडे जी एवं प्रदेश के मुख्य संरक्षक श्री संजय तलवार की संस्तुति पर श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट (अमृत विचार) को ‘अल्मोड़ा जनपद के जिला अध्यक्ष’ एवं श्री दिनेश चंद्र भट्ट (दैनिक भास्कर) को ‘अल्मोड़ा जनपद के जिला महामंत्री’ के पद पर नियुक्त किया गया है।
दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, सचिव प्रमोद बमेठा, कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी, गढ़वाल मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, बागेश्वर जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव व हरिद्वार जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी सहित समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इधर , राजेन्द्र सिंह बिष्ट के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, भाजपा महिला प्रदेश संयोजक विमला रावत, चिड़ियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण रावत, सोनू सिद्दीकी, सतीश जोशी, गोपाल देव सहित संगठन से जुड़े पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

