पर्यावरण दिवस पर केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के छात्र-छात्राओं ने निकाली जन जागरूकता रैली

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के छात्र- छात्राओं द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई।
पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका कैसी हो,तथा लोगों को‌ प्लास्टिक का उपयोग न करने व अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश प्रदान करता एक नुक्कड़ नाटक भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती, श्रीमती रेनू पांडे,सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। इस अवसर पर दीपक करगेती ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान को सराहनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात उत्तरकाशी, यमुनोत्री घाटी और टिहरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad