छात्र संघ चुनाव आम सभा में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने सबका किया धन्यवाद, कल मात्र संयुक्त सचिव पद के लिए होगा मतदान
रानीखेत– स्वर्गीय श्री जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में आज छात्रों की आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों विशेष कर महाविद्यालय के अपने सहपाठियों को धन्यवाद दिया और आने वाले वर्ष में सभी को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।
अब कल 7 नवंबर 2023 को सिर्फ एक संयुक्त सचिव के पद पर मतदान होगा जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात मतों की गिनती होगी और सभी पदाधिकारी का शपथ ग्रहण होगा। आज की आम सभा का संचालन डॉक्टर पंकज प्रियदर्शी ने किया और मतदान की पूरी प्रक्रिया को डॉक्टर बीबी भट्ट के निर्देशन में संपन्न कराने हेतु महाविद्यालय के समस्त परिवार ने भरपूर सहयोग दिया।




ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन