जी बी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले चिकित्सक की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में छात्रा के उत्पीड़न और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद कुलपति ने आरोपित चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में थाना पंतनगर में विश्वविद्यालय के अस्पताल में तैनात डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है. 8 दिसंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने आरोपी डॉक्टर को प्रथम दृष्टया दोषी माना था।
इस घटना के बाद छात्रों ने अस्पताल गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्रों ने उनकी एक नहीं मानी. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कि अभी इस मामले में सिर्फ लीपापोती की कोशिश की जा रही है. वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की धरपकड़ के लिए चार टीम लगाई गई है।
कुलपति ने मामले की विस्तृत जांच विश्वविद्यालय स्तर पर गठित यौन उत्पीड़न एवं लैंगिक न्याय समिति से कराते हुए पंद्रह दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
इसके बाद पंतनगर कृषि विवि ने आरोपी डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. आरोपी डॉक्टर को ज्योलीकोट अटैच कर दिया गया है
पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है।



रंगमंच जगत के सुप्रसिद्ध संगीतकार व पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली के संस्थापक स्व. मोहन उप्रेती के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता माँ दुर्गा के दरबार में पहुंचे,भावुक होकर उठाई इंसाफ की आवाज