सल्ट पुलिस ने चचेरे भाइयों को चार लाख से अधिक कीमत के 16.895 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – सल्ट पुलिस ने पिकअप वाहन में सब्जी बताकर ले जाये जा रहे गांजे के साथ चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 16.895 kg गांजे की कीमत 4,22,375/- रुपये आंकी गई है।

जानकारी अनुसार सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल सड़क मरचूला के पास चेंकिग के दौरान एक पिकअप को रोककर सवार चालक विशाल सिंह व परिचालक भूरे को पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि इन कट्टों में सब्जी हैं। शक होने पर खोल कर देखा तो दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद नहीं ले रहा बदहाल होते शास्त्री पार्क की सुध, शरारती तत्व कर रहे हैं लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति से छेड़छाड़

पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण विशाल सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल,भूरे उम्र-19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे वहां ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गांजा किससे खरीद कर ला रहे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। तत्पश्चात् आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में फल वितरण व रक्तदान कर मनाया


1-विशाल सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल
2-भूरे उम्र-19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत परिवहन डिपो को शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से‌ नाराजगी बढ़ी,स्थायी रुप से शिफ्ट किया तो होगा प्रबल विरोध

➡️बरामदगी- 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा
➡️कीमत- 4,22,375/- रुपये

➡️थाना सल्ट पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री कमित जोशी
2-अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार
3-हेड कानि0 श्री सुरेश चन्द्र
4-हेड कानि0 श्री संजू कुमार
5-कानि0 श्री अमरेन्द्र कुमार
Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police
@topfans

Ad Ad Ad