आटो चालक ने दुल्हन का गहनों व नगदी भरा बैग लौटा कर पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौट आई दुल्हन के घर खुशियां
हल्द्वानी : यहां मामला मुखानी क्षेत्र का है जहां एक आटो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए दुल्हन के घर में पसरी मायूसी को पुनः खुशियों में बदल दिया।
जब दुल्हन के परिजन ऑटो में दुल्हन के जेवर भूल जाने को लेकर चिंतित थे और क्या करें क्या न करें की उधेड़ बुन में थे और इन सब के बीच दो घंट की इस चकल्लस के बाद आचानक वही टेम्पो चालक मानो भगवान का रूप धर सामने आ खड़ा हुआ… कीर्ति बल्लभ जोशी ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए दुल्हन के जेवर वाला बैग लौटा दिया…यह देख मेहमार, रिश्तेदार सब वाह..वाह कर उठे और खुशी के मारे बुझे चेहरे फिर से खिल उठे…
ईमानदार टेम्पो चालक जोशी ने कन्या का कन्यादान होने का हवाला देकर कोई भी इनाम लेने से इंकार कर दिया..और दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने आज के दौर में ईमानदारी की मिसाल बने चालक जोशी का माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत