रानी झील में मछलियों की बढ़वार के लिए कांग्रेस व कैण्ट ने मिलकर डाले मत्स्य बीज

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :- स्थानीय रानीझील में मछलियों के संचय और बढ़वार के लिए छावनी परिषद और नगर कांग्रेस कमेटी के साझे प्रयासों से आज मत्स्य बीज डालने का कार्यक्रम किया गया।
माॅनसून को इस कार्य के लिए उचित समय मानते हुए यह कार्यक्रम तय किया गया था।रानीखेत के कांग्रेस जनों एवं छावनी परिषद के संयुक्त योगदान से रानीझील में लगभग 40हजार मत्स्य बीज डाले गए। इस मौके पर विशेष रूप से मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद अभिषेक आज़ाद एवं ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन


कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, यतीश रौतेला, व्यापर मंडल अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, महेंद्र सिंह बिष्ट, विनीत चौरसिया, अमन शेख, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दक़ी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
रानी झील रानीखेत में मत्स्य बीज डालने का अभियान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad