खनिया से रानीखेत बाजार तक निकली मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, महिलाओं के पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में भरे लोक रंग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज विजयादशमी पर रानीखेत का वातावरण मां दुर्गा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। निकटवर्ती खनिया ग्राम सभा में विशेष पूजा के साथ पूजा पंडाल से मां को विदा किया गया।खनिया से रानीखेत तक मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं के पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में लोक रंग भर उसे और भी भव्य बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया

प्रातः समय मां दुर्गा पूजा समिति खनिया के तत्वावधान में निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के डोले पर पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर अगले बरस फिर पधारने की प्रार्थना की। शोभायात्रा के साथ आस्था का रेला चल रहा था। महिलाएं जहां पारम्परिक परिधान में झोड़ा नृत्य कर रही थीं वहीं नन्हें बच्चों ने भी लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। बाद में शोभा यात्रा विसर्जन हेतु रतगल बगूना के लिए रवाना हो गई।भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व मदन सिंह बिष्ट ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और ग्राम क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पी .एम. श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में गांधी जयंती तथा शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई
Ad Ad