रानीखेत व्यापार मंडल निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची त्रुटि सुधार का समय समाप्त,अब चुनाव तिथि होगी घोषित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत में व्यापार मंडल निर्वाचन को लेकर तैयारियां प्रक्रियागत ढंग से चल रही है। इस क्रम में चुनाव समिति का दो दिवसीय मतदाता सूची सार्वजनिक अवलोकन एवं त्रुटि सुधार कार्यक्रम यहां शिव मंदिर धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस‌ दौरान व्यापारियों की ओर से कोई आपत्ति एवं शिकायत दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह ने कहा है कि अब किसी भी व्यापारी द्वारा किसी प्रकार की भूल सुधार व सदस्यता पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति स्वीकार नही की जाएगी। चुनाव समिति बैठक चुनाव कार्यक्रम पर भी विचार-विमर्श हुआ। तय हुआ कि शिव मंदिर धर्मशाला में शादी सीजन के कारण मतदान के लिए सभागार मिलना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। धर्मशाला समिति की ओर से रिक्त तिथि मिलने पर चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बैठक मे जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह ,महासचिव कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल, सचिव हेम भगत, सह कोषाध्यक्ष ललित मोहन नेगी, सदस्य जगदीश अग्रवाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad