रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव: उप सचिव पद के दो नामांकन रद् , मैदान में अब छह पदों के लिए सोलह प्रत्याशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर नेहा का‌ निर्विरोध निर्वाचन तय

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-व्यापार मंडल निर्वाचन को लेकर आज हुई चुनाव समिति बैठक में तीन दिन से चल रही नामांकन प्रक्रिया नामांकन पत्रों की जांच के साथ संपन्न हुई। व्यापार मंडल के छह पदों हेतु हुए अठारह नामांकन पत्रों में दो नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

व्यापार मंडल चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों के परीक्षण को लेकर आज हुई बैठक में छह पदों के लिए दाखिल अठारह नामांकन पत्रों का परीक्षण किया गया जिसमें उप सचिव पद के दो नामांकन पत्र आवश्यक प्रमाण संलग्न न होने के कारण निरस्त किए गए ।बाकि सभी पदों के दावेदारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। व्यापार मंडल चुनाव मैदान में अब सोलह प्रत्याशी जोर आजमाइश करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी

बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, चुनाव समिति के अध्यक्ष अगस्त साह ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुलदीप कुमार, सचिव हेम भगत सदस्य विमल भट्ट, ललित मोहन नेगी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad