वरिष्ठ व्यवसायी ओम प्रकाश के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया गहरा शोक
रानीखेत: वरिष्ठ व्यवसायी ओम प्रकाश (उम्र 57 वर्ष-फर्म रूद्री वर्कशॉप) का आज ह्रदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
इधर वरिष्ठ व्यवसायी ओम प्रकाश और वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी अतुल कुमार अग्रवाल की माता श्रीमती शारदा देवी (उम्र 92) के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी सहित सभी व्यापारियों ने शामिल रहे। रानीखेत सांस्कृतिक समिति ने भी अपने सदस्य कमल कुमार के पिता ओम् प्रकाश व समाजसेवी अतुल कुमार अग्रवाल की माता जी के निधन पर गहरा शोक जताया है।
वहीं दोनों के निधन पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, पी०सी०सी० सदस्यअध्यक्ष कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, अतुल जोशी, भगवंत नेगी आदि ने भी शोक व्यक्त किया।



रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार